बहराइच: छात्रों में राष्ट्र प्रेम का संचार करेगा आजादी का अमृत महोत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को शहर स्थित भानीरामका अतिथिगृह में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यसमिति एवं समस्त विकास खंडों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक विद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने पर बल दिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र ने …

बहराइच। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को शहर स्थित भानीरामका अतिथिगृह में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यसमिति एवं समस्त विकास खंडों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक विद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने पर बल दिया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र ने प्रस्तावित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की और कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग के संबंध में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला महामंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी ने महासंघ के तत्वाधान में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा, ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तरीय टीम के गठन, प्रभारियों की सूची के सम्बंध में सभी ब्लॉक पदाधिकारियों को निर्देश निर्गत किये।

जिला कोषाध्यक्ष सगीर अंसारी तथा संगठन मंत्री विवेक कुमार सिंह ने आयोजन को सफल बनाने के लिए दायित्व व कार्य विभाजन के साथ-साथ जरूरी सुझाव साझा किये गए। इस दौरान सभी पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-अमरोहा: आजादी के अमृत महोत्सव पर मनाया गया 1857 की क्रांति का दिवस

संबंधित समाचार