नोएडा बनेगा Traffic Policy वाला यूपी का पहला शहर, पांच साल के लिए बनाई जाएगी पॉलिसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर।  नोएडा में अब बच्चों के जरिए ट्रैफिक ज्ञान दिया जाएगा। इसके लिए एक ट्रैफिक पॉलिसी बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों में बच्चों को यातायात नियमों से अवगत कराया जाएगा। इसके पीछे सोच यह है कि घर के बाहर कहीं भी अभिभावक नियम तोड़ें तो बच्चे उनको इस …

गौतम बुद्ध नगर।  नोएडा में अब बच्चों के जरिए ट्रैफिक ज्ञान दिया जाएगा। इसके लिए एक ट्रैफिक पॉलिसी बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों में बच्चों को यातायात नियमों से अवगत कराया जाएगा।

इसके पीछे सोच यह है कि घर के बाहर कहीं भी अभिभावक नियम तोड़ें तो बच्चे उनको इस काम से रोकें। ऐसा प्रयोग करने वाला नोएडा UP का पहला शहर होगा। इससे पहले सिर्फ मुंबई और बेंगलुरु में ही ट्रैफिक पॉलिसी पर काम हुआ है।

इस पॉलिसी से शहर के मॉल को भी जोड़ा जाए। इससे मॉल प्रबंधन भी अपने यहां आने वाले लोगों को भी यातायात के प्रति जागरूक करेगा। इसे मुख्य कार्यपालक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद बोर्ड में रखकर इस पर अप्रूवल लिया जाएगा। इसे 5 साल के लिए बनाया जाएगा।

पॉलिसी में इनको किया जाएगा शामिल

  • ट्रैफिक सिस्टम।
  • यातायात सुरक्षा।
  • नोएडा में एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर नियम से अवगत कराना।
  • बच्चों को कार्यक्रम के जरिए नियम समझाना या स्कूलों में क्लास।
  • यातायात के लिए ट्रेनिंग सेशन या समाज सेवियों के जरिए ट्रेनिंग।

पढ़ें- कुशीनगर: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई डूबकी, किया दान-पुण्य

 

 

संबंधित समाचार