पंजाब के मुख्यमंत्री सीधा सुनेंगे जनता की समस्याएं, भगवंत मान ने ‘लोक मिलनी‘ कार्यक्रम की घोषणा की
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज से जनता की समस्याएं सीधे सुनने के लिए ‘लोक मिलनी‘ कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि पंजाब के लोग उनसे सीधे संपर्क कर सकेंगे और पंजाब भवन में उनके मुद्दों को ‘लोक मिलनी‘ के तहत सुना जाएगा। उधर, पंजाब कांग्रेस …
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज से जनता की समस्याएं सीधे सुनने के लिए ‘लोक मिलनी‘ कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि पंजाब के लोग उनसे सीधे संपर्क कर सकेंगे और पंजाब भवन में उनके मुद्दों को ‘लोक मिलनी‘ के तहत सुना जाएगा। उधर, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘जनता दरबार‘ तहसील और उप तहसील स्तर विधायकों समेत सरकारी अधिकारियों के शामिल होेने से सफल होते हैं।
सत्ता का विकेंद्रीकरण लोकतंत्र का सच्चा सार है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि एक व्यक्ति 3 करोड़ पंजाबवासियों की समस्याएं दूर नहीं कर सकता लेकिन विकेंद्रीकृत प्रयासों से यह हो सकता है। उन्होंने यह भी सवाल किया है कि लोग घंटों की यात्रा कर क्यों आएंगे कि एक व्यक्ति उनकी समस्याएं सुनेगा इसके बजाय सरकार क्यों नहीं उनके दरवाजे जाती जिससे समय और ऊर्जा बचे। उन्होंने ई प्रशासन को भी एक बेहतर समाधान बताया और कहा कि एक व्यक्ति सिंफनी नहीं बजा सकता, उसके लिए ऑर्केस्ट्रा लगती है।
यह भी पढ़ें- ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने से सिद्ध हो गया कि ये स्थान मंदिर है : आलोक कुमार
