यूपी में यातायात नियम तोड़ रहे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई से हुई 79 लाख की वसूली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यवसायिक वाहनों के खिलाफ प्रदेश स्तर पर 10 से 13 मई के बीच चलाये गये विशेष अभियान में सरकार ने 79 लाख रुपये से अधिक की वसूल की है। परिवहन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूरे प्रदेश में हुयी वाहन चैकिंग के दौरान …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यवसायिक वाहनों के खिलाफ प्रदेश स्तर पर 10 से 13 मई के बीच चलाये गये विशेष अभियान में सरकार ने 79 लाख रुपये से अधिक की वसूल की है।

परिवहन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूरे प्रदेश में हुयी वाहन चैकिंग के दौरान ओवर लोडिंग और अनधिकृत बसों के संचालन सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते कुल 749 ट्रकों एवं 1408 बसों का चालान कर इन्हें निरुद्ध करने की कार्रवाई की गई। इससे कुल 79.49 लाख रुपये शुल्क वाहन मालिकों से वसूला गया।

इस दौरान कुल 537 ओवरलोड माल वाहनों का चालान किया गया और 212 ट्रक बंद किए गए। इससे 52.04 लाख रुपये शुल्क की वसूली हुई। इसी प्रकार अनधिकृत बस संचालन में भी 1170 बसों का चालान किया गया तथा 238 बसों को बंद किया गया। इन बस मालिकों से 27.47 लाख रुपये का शुल्क वसूला गया।

पढ़ें-झांसी: पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार किये गये चार शातिर बदमाश

संबंधित समाचार