लखनऊ: Trigeminal Neuralgia को डॉ. प्रियंका ने बताया एक अलग बीमारी, कहा- न समझें दांत का दर्द
लखनऊ। Trigeminal Neuralgia बीमारी अक्सर 50 साल से अधिक के उम्र के लोगों में होती है यह परुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक हो सकती है। यह कहना है एमएसीएस की निदेशक डॉ. प्रियंका का। उन्होंने बताया कि इस बीमारी की सबसे बड़ी वजह आज की जीवन शैली है, साथ ही तनाव व नींद …
लखनऊ। Trigeminal Neuralgia बीमारी अक्सर 50 साल से अधिक के उम्र के लोगों में होती है यह परुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक हो सकती है। यह कहना है एमएसीएस की निदेशक डॉ. प्रियंका का। उन्होंने बताया कि इस बीमारी की सबसे बड़ी वजह आज की जीवन शैली है, साथ ही तनाव व नींद का पूरा न होना भी एक कारण हो सकता है। कई बार मरीज इस दर्द को दांत का दर्द समझते हैं। दांत का पूरा इलाज कराने के बाद भी उनके जबड़े का दर्द नहीं जाता।
जबकि यह दांत के कारण नही ट्राईजेमाइनल नस जो कि मस्तिष्क से जुड़ी होती है, उसके कारण होने वाली बीमारी है, यह बीमारी देश के जाने माने कलाकार सलमान खान को भी हो चुकी है। यह दर्द अक्सर दांत जबड़े गाल के आस पास व मसूड़ो व आंख के निचले हिस्से व कान के पास होता है तथा इसमें कुछ सेकंड के लिये चेहरे में जलन व सुन्न होना तथा कुछ सेकंड के लिये इलेक्ट्रिक झटके से महसूस होते हैं।
कारण व लक्षण
उन्होंने बताया कि रक्त वाहिकाओं द्वारा ट्राईजेमाइनल नस को दबाना , यह नस मस्तिष्क स्तंभ से जुड़ी होती है। ट्यूमर होने से नस का दबना तथा अन्य मस्तिष्क से जुड़ी समस्या भी इस बीमारी का कारण हो सकती हैं।
दर्द बढ़ने के कारण
- खाना खाते समय
- टहलते समय
- सर हिलाने पर
- कार चलाते समय
- ब्रश या सेविंग करते समय
- बात करते हुये
- गर्दन हिलाते समय
- चेहरे पर मेकअप के दौरान
- अचानक चेहरे पे छूने पर
- ठंडक के कारण
उन्होंने बताया कि हमारे पास कई बार ऐसे मरीज आते हैं जो अपना दांत तक इस दर्द को दांत का दर्द समझ उखड़वा चुके हैं। जबकि डेन्टल एक्स- रे में दांत से सम्बंधित कोई भी लक्षण उनमे नहीं होता है, अन्य जांच द्वारा पता चलता है कि वह ट्राईजेमाइनल न्यूरेलजिया है न कि दांत से जुड़ी समस्या। डॉ. प्रियंका बताती हैं कि नर्व टेस्ट (NCV Nerve Conduction) द्वारा सही रूप से यह जानकारी ली जाती है कि नस के किस हिस्से में परेशानी है।
यह भी पढ़ें:-अब KGMU में जांच के साथ बीमारी भी बताएगी X-RAY मशीन, कुलपति ने कहा- आसान होगा इलाज
