बाराबंकी: राज्यमंत्री ने किया शापिंग मार्ट का उद्घाटन, कहा- भाजपा सरकार में सुरक्षित हैं व्यापारी
जहांगीराबाद/बाराबंकी। व्यापारी सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही सुरक्षित है। अब कोई भी व्यापारियों को धमका कर धन उगाही नहीं कर पायेगा। अगर किसी ने कोशिश भी करता है तो योगी जी का बुलडोजर हर समय तैयार है। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा व सांसद …
जहांगीराबाद/बाराबंकी। व्यापारी सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही सुरक्षित है। अब कोई भी व्यापारियों को धमका कर धन उगाही नहीं कर पायेगा। अगर किसी ने कोशिश भी करता है तो योगी जी का बुलडोजर हर समय तैयार है। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने संयुक्त रूप से जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर में एक शापिंग मार्ट का उदघाटन अवसर पर कही।
राज्यमंत्री ने क्षेत्र के व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राम गोपाल निगम ने शहर व गांव की दूरी को कम करने का काम किया है। जिस सामान को लेने के लिए ग्रामीणों को शहर जाना पड़ता था, अब वो सामान यहीं मिल सकेंगे। जिससे क्षेत्र की जनता को काफी सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला, अफरोज आलम, डॉ. कमलेश चन्द्र, सुशील वर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव बोले- भाजपा सरकार के गरीब और किसान हितैषी होने के झूठे दावों की खुली पोल
