अब प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर भी हो सकेगा यात्री कोचों की मरम्मत का काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेन पर रेल कोच के अनुरक्षण संबंधी समस्त व्यवस्थाओं से युक्त मंडल की दूसरी सिक लाइन को शुरू कर दिया गया है। अब यहां यात्री कोचों के रख रखाव व मरम्मत का कार्य हो सकेगा। जिससे समय की भी बचत होगी। मंडल की पहली सिक लाइन लखनऊ में स्थित है जिसमें …

प्रयागराज। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेन पर रेल कोच के अनुरक्षण संबंधी समस्त व्यवस्थाओं से युक्त मंडल की दूसरी सिक लाइन को शुरू कर दिया गया है। अब यहां यात्री कोचों के रख रखाव व मरम्मत का कार्य हो सकेगा। जिससे समय की भी बचत होगी।

मंडल की पहली सिक लाइन लखनऊ में स्थित है जिसमें यात्री कोचों के अनुरक्षण, रखरखाव, मरम्मत, इंटरमीडिएट ओवरहॉलिंग (IOH प्रत्येक 09 माह में अपेक्षित) एवम पीरियाडिकल ओवरहॉलिंग (POH प्रत्येक 18 माह में अपेक्षित) का कार्य किया जाता है, ताकि यात्री कोचों की गुणवत्ता यथावत रखते हुए उनकी क्षमताओं में वृद्धि की जा सके व इन कोचों को पूर्ण संरक्षा एवम सुरक्षा के साथ संचालित किया जा सके।

प्रयागराज संगम में स्थापित इस दूसरी सिक लाइन में भी 15 मई को प्रथम यात्री कोच संख्या NR/GS/061015/C के अनुरक्षण एवम रखरखाव का कार्य कुशलतापूर्वक पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपन्न किया गया।

पढ़ें- बरेली: ट्रेन में चोरी यात्री का जूता ढूंढेगी बरेली जंक्शन जीआरपी

संबंधित समाचार