पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले की सीबीआई करेगी जांच- सीएम जयराम ठाकुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करेगी। ठाकुर ने मंगलवार को यहां मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। पुलिस भर्ती की गत 27 मार्च को हुई लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने …

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करेगी। ठाकुर ने मंगलवार को यहां मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। पुलिस भर्ती की गत 27 मार्च को हुई लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के चलते रद्द कर दी गई थी।

वहीं इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया था। इस सम्बंध में अब तक लगभग 27 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि प्रश्न पत्र छह से आठ लाख रुपये में बिका था। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच को लेकर मुख्यमंत्री आला अधिकारियों से गहन चर्चा कर चुके हैं।

हिमाचल में महिला एवं पुरुष वर्ग में पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए गत 27 मार्च को लिखित परीक्षा ली गई थी। इसमें 75,803 परीक्षार्थी बैठे थे। अप्रैल माह में परिणाम भी घोषित कर दिया गया। मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों की सूची लगभग तैयार की जा चुकी थी।

इन्हें ज्वाइनिंग देने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इससे पहले ही पेपर लीक होने को लेकर एक वॉट्सऐप चैट वायरल हो गई। इसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। इस मामले के मास्टमाइंड को एसआईटी ने देर रात उत्तरप्रदेश के वाराणसी गिरफ्तार किया है। उसका एक और साथी भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।

इसे भी पढ़ें- कर्नाटक सरकार ने धर्मांतरण विरोधी विधेयक पर अध्यादेश को दी मंजूरी

संबंधित समाचार