मुरादाबाद : पीएसी नोएडा की हॉकी टीम ने अलीगढ़ को दी पटखनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। पीएसी पश्चिम जोन की 25वीं हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को 24वीं वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड में सुबह आठ बजे हुआ। पुलिस अकादमी के एडीजी जयनारायण सिंह ने फीता काट कर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच 49वीं वाहिनी पीएसी नोएडा व 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें …

मुरादाबाद,अमृत विचार। पीएसी पश्चिम जोन की 25वीं हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को 24वीं वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड में सुबह आठ बजे हुआ। पुलिस अकादमी के एडीजी जयनारायण सिंह ने फीता काट कर खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

उद्घाटन मैच 49वीं वाहिनी पीएसी नोएडा व 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें नोएडा की टीम ने अलीगढ़ की टीम को रौंदते हुए पहला मुकाबला जीत लिया। पुलिस अकादमी के एडीजी सुबह आठ बजे परेड ग्राउंड पहुंचे। वहां 24वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अतुल कुमार ने बुके देकर एडीजी का स्वागत किया। फीता काट कर एडीजी ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

पहले मैच में नोएडा ने एक गोल के मुकाबले नौ गोल दाग कर अलीगढ़ की टीम पर विजय प्राप्त की। दूसरा मैच 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा व 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के बीच खेला जा रहा है। खबर लिखे जाने तक दोनों ही टीमें एक-एक गोल दागकर बराबरी हैं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: वैश्य समाज का देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान, पहचाने अपनी ताकत

संबंधित समाचार