रायपुर: भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के दूसरे चरण में घुर नक्सल क्षेत्र बस्तर के दौरे पर हुए रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण में आज से घुर नक्सल क्षेत्र बस्तर संभाग के दौरे पर रवाना हो गए हैं।  बघेल भेंट-मुलाकात के दूसरे चरण की शुरूआत कोंटा विधानसभा से करेंगे। भूपेश बघेल कोंटा और छिंदगढ़ में आम जनता से सीधे मुलाकात कर शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण में आज से घुर नक्सल क्षेत्र बस्तर संभाग के दौरे पर रवाना हो गए हैं।  बघेल भेंट-मुलाकात के दूसरे चरण की शुरूआत कोंटा विधानसभा से करेंगे। भूपेश बघेल कोंटा और छिंदगढ़ में आम जनता से सीधे मुलाकात कर शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे। कोंटा क्षेत्र देश के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित इलाकों में शुमार हैं।

मुख्यमंत्री इसके बाद सुकमा पहुंचेंगे।यहां पर वह पुलिस लाईन स्थित आफिसर्स मेस का लोकार्पण, शहीद पार्क में गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण एवं सी-मार्ट का उद्घाटन करेंगे। शाम को वहां पर बघेल विभिन्न प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात करने के बाद राजीव भवन का अवलोकन एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात करेंगे। ज्ञातव्य हैं कि मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत गत 04 मई से की है।

भेंट-मुलाकात अभियान के पहले चरण में मुख्यमंत्री  बघेल 04 से 11 मई तक सरगुजा अंचल के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने तीन जिलों के विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़े- जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के यातायात पुलिस मुख्यालय में लगी भीषण आग