छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण के लिए से आज बस्तर संभाग के कोंटा विधानसभा में यहां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया और अस्पताल स्टाफ से दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। बघेल ने स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉक रजिस्टर समेत पर्चियों को देखा। …

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण के लिए से आज बस्तर संभाग के कोंटा विधानसभा में यहां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया और अस्पताल स्टाफ से दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली।

बघेल ने स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉक रजिस्टर समेत पर्चियों को देखा। वहीं स्वास्थ्य केन्द्र के दौरान उन्हें एक बुजुर्ग मरीज अकेले बैठे मिले तो उनके बाजू में जाकर बैठ गए और उनका हाल जानने का प्रयास किया। इस दौरान बुर्जग की स्थानीय भाषा समझ में नहीं आई तो उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने समझाया। मुख्यमंत्री के इस संवेदनशीलता से भरे अंदाज को देखकर वहां मौजूदजन अभिभूत थे।

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: वनवासियों में भूपेश सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश- पूर्व सीएम रमन सिंह

संबंधित समाचार