बरेली: एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज को एनएबीएच की पूर्ण मान्यता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। श्रीराममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज की ओर से मरीजों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और सुविधाओं को राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) ने भी स्वीकार किया है। एनएबीएच ने एसआरएमएस मेडिकल कालेज को पूर्ण मान्यता देते हुए सर्टिफिकेट प्रदान किया। यह जानकारी मेडिकल कालेज के निदेशक आदित्य मूर्ति ने दी। उन्होंने बताया कि …

बरेली, अमृत विचार। श्रीराममूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज की ओर से मरीजों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और सुविधाओं को राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) ने भी स्वीकार किया है। एनएबीएच ने एसआरएमएस मेडिकल कालेज को पूर्ण मान्यता देते हुए सर्टिफिकेट प्रदान किया। यह जानकारी मेडिकल कालेज के निदेशक आदित्य मूर्ति ने दी।

उन्होंने बताया कि यह सर्टिफिकेट हफ्ते भर पहले ही प्राप्त हुआ। एनएबीएच की पूर्ण मान्यता मिलना हमारे लिए गर्व की बात होने के साथ साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। अब हमें मरीजों की उम्मीदों पर और भी खरा उतरना पड़ेगा। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा.आरपी सिंह ने कहा कि भारतीय गुणवत्ता परिषद की ओर से स्वास्थ्य सेवा संगठनों की सेवाओं में गुणवत्ता स्थापित कर उन्हें मान्यता प्रदान करने और संचालित करने के लिए एनएबीएच स्थापित किया गया है।

यह बोर्ड मरीजों की वांछित जरूरतों को पूरा करने और स्वास्थ्य उद्योग में मानक स्थापित करने का काम करता है। क्वालिटी डिपार्टमेंट की मैनेजर सोनी चरडे ने कहा कि एनएबीएच का एंट्री लेबल सर्टिफिकेट हमें वर्ष 2017 में हासिल हो गया था। दो बार वर्ष 2019 और 2021 में यह रिन्यूवल हुआ। सुविधाओं और सेवाओं को परखा। मरीजों से बात की। संतुष्ट होने के बाद 14 मई को पूर्ण मान्यता का सर्टिफिकेट जारी किया।

ये भी पढ़ें- बरेली: बीईओ के साथ स्कूल संचालक ने की अभद्रता

 

संबंधित समाचार