सीतापुर: आजम खान को मिली रिहाई, नहीं कर सकते मीडिया से बात, रिसीव करने पहुंचे शिवपाल यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां शुक्रवार को सुबह 8 बजे के बाद 27 महीने बाद जेल से रिहा हुए। आजम खान को 89वें मामले में  गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली, जिसके बाद देर रात उनकी रिहाई का आदेश जेल पहुंचा और तमाम कागजी कार्रवाई …

सीतापुर। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां शुक्रवार को सुबह 8 बजे के बाद 27 महीने बाद जेल से रिहा हुए। आजम खान को 89वें मामले में  गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली, जिसके बाद देर रात उनकी रिहाई का आदेश जेल पहुंचा और तमाम कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें शुक्रवार सुबह जेल से रिहाई मिली।

सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी है। रेगुलर बेल के लिए उन्हें 14 दिन का समय दिया गया है। 14 दिन के भीतर उन्हें निचली अदालत से रेगुलर बेल लेनी होगी। अगर निचली अदालत से उन्हें बेल नहीं मिलती है तो फिर जेल जाना पड़ सकता है।

रिहा होने के बाद आजम खां कड़ी सुरक्षा के बीच रामपुर रवाना हो गए। कारागार परिसर के बाहर और सीतापुर की प्रमुख सड़कों पर सपा नेता के समर्थक मौजूद थे। इसको लेकर पुलिस के साथ पीएसी भी मौजूद थी।

शुक्रवार भोर से ही समर्थक और पुलिस का पहरा सीतापुर कारागार के बाहर जमा हो गया। करीब 8 बजे उनका मेडिकल परिक्षण और तमाम प्रक्रिया पूरी हुईं।  इसी के बाद रामपुर विधायक आजम खां को सीतापुर कारागार से रिहा किया गया।  इस दौरान जेल के बाहर जमकर नारेबाजी भी हुई।

आजम खान के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान और अदीब साथ में मौजूद हैं, जो रिहाई से पहले ही गेट पर खड़े आजम खान का इंतजार कर रहे थे। बड़ी बात ये है कि आजम खान की रिहाई का इंतजार करने वालों में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव भी मौजूद हैं, जो सुबह ही सीतापुर जेल पहुंच गए थे।

आजम खां को हिदायत दी गई है कि वह किसी मीडिया आदि से बात न करें, यही वजह है कि उनकी कार का शीशा नीचे नहीं हुआ और उन्होंने किसी से भी बात नहीं की। आजम खां एक सफेद कार में बैठकर दोनों बेटों के साथ जेल से रवाना हो गए हैं।

पढ़ें- आजम खान की रिहाई लटकी, जेल प्रशासन को नहीं मिला सुप्रीम कोर्ट का रिलीज आदेश

संबंधित समाचार