UP Weather Report: आज कई जिलों में चलेगी धूल भरी आंधी, 24 मई को बारिश की जताई जा रही आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गुरुवार को बांदा ज्यादा गर्मी रही। यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, झांसी, प्रयागराज, आगरा, वाराणसी, कानपुर, सोनभद्र, उरई और लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की …

लखनऊ। गुरुवार को बांदा ज्यादा गर्मी रही। यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, झांसी, प्रयागराज, आगरा, वाराणसी, कानपुर, सोनभद्र, उरई और लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार से कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेगी। अगले पांच दिनों में तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है।

23 मई तक बाराबंकी, बस्ती, गोरखपुर, बरेली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। 24 मई को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है।

गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांदा के बाद झांसी 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में दूसरे और प्रयागराज 46.3 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे नंबर पर रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान मेरठ में 21.3 और बरेली में 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पढ़ें- आगरा: भीषण गर्मी ने लोगों को किया परेशान, मौसम विभाग ने चार दिन तक लू के प्रकोप की जताई आशंका

संबंधित समाचार