अयोध्या: जल पुलिस ने चाचा-भतीजे को सरयू नदी में डूबने से बचाया
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या अंतर्गत शुक्रवार को जल पुलिस ने सरयू नदी में डूब रहे चाचा-भतीजे को बचा लिया। जल पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को 11:38 बजे पुराने पुल के पूर्व कुछ दूरी पर सरयू नदी में कुछ लड़के स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय पैर फिसल जाने के कारण एक युवक डूबने लगा, …
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या अंतर्गत शुक्रवार को जल पुलिस ने सरयू नदी में डूब रहे चाचा-भतीजे को बचा लिया। जल पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को 11:38 बजे पुराने पुल के पूर्व कुछ दूरी पर सरयू नदी में कुछ लड़के स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय पैर फिसल जाने के कारण एक युवक डूबने लगा, जिसे दूसरा युवक बचाने के लिए कूद गया तो वह भी डूबने लगा।
दोनों के शोर मचाने पर जल पुलिस के जवान और प्राइवेट गोताखोरों ने किसी तरह दोनों को बचा लिया। पुलिस ने बताया कि बचाए गए युवकों में पंकज कुमार (34) बेटा त्रिलोकी उत्तरी भवानी थाना उमरी बेगमगंज गोंडा दूसरे का नाम आदर्श बेटा ओमप्रकाश (19) साल है। दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा लगते हैं। दोनों को दोनों घर को भेजा दिया गया है।
एक महिला भी बचाई गई : जल पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को आत्महत्या के इरादे से नदी में कूदी एक महिला को भी सकुशल बचा लिया गया है। महिला लक्ष्मण घाट से नदी में कूद गई थी। जल पुलिस के जवान आरक्षी अखिलेश यादव व पंकज पाल ने बहुत मशक्कत के बाद उसे बचा लिया।
पढ़ें-अयोध्या: गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने की कवायद हुई तेज, सरयू नदी में छोड़ी गईं दो लाख मछलियां
