यूपी के इस विभाग में निकली इन पदों पर वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। दरअसल उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा पर्सनल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए ऑफिशियल साइट uppcl.org पर …
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। दरअसल उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा पर्सनल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए ऑफिशियल साइट uppcl.org पर आजकर आवेदन कर सकते हैं।
बता दें इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 जून 2022 तय की गई है। जबकि भर्ती प्रक्रिया 2 जून से शुरू होगी। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के द्वारा पर्सनल ऑफिसर के कुल 5 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के लिए 2 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 पद आरक्षित किए गए हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होनी आवश्यक है। साथ ही संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा भी होना जरूरी है।
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 साल से 40 साल के मध्य होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों सरकारी मानदंडों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। बता दें चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये माह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 1180 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट्स करें आवेदन
