बरेली: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। परिवारिक कलह के चलते पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुजफ्फरनगर की रहने वाली सना खान का निकाह कुछ साल पहले आलमगिरीगंज के अनवार खान के साथ हुआ था। उनके एक बेटी …

अमृत विचार, बरेली। परिवारिक कलह के चलते पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुजफ्फरनगर की रहने वाली सना खान का निकाह कुछ साल पहले आलमगिरीगंज के अनवार खान के साथ हुआ था। उनके एक बेटी भी है। सना के परिजनों का आरोप है कि ससुरालवाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर वह उसके साथ मारपीट करते थे।

आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी और फिर शव को कुंडे से लटका दिया। वहीं पति ने बताया कि रात में सना ने दुपट्टे का फंदा बनाकर कुंडे से फांसी लगा ली। वह जिंदा होने की आस में उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत किला पुलिस से की।

हिमांशु निगम, इंस्पेक्टर कोतवाली-
पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला राजमिस्त्री का शव, शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

संबंधित समाचार