इस बैंक में इन पदों पर निकली वैकेंसी, मिलेगी इतनी सैलरी, जल्द करें आवेदन
अगर आप बैंक में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल महाराष्ट्र स्टेट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड (एमएससी बैंक) द्वारा ट्रेनी क्लर्क और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। जिसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए बैंक …
अगर आप बैंक में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल महाराष्ट्र स्टेट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड (एमएससी बैंक) द्वारा ट्रेनी क्लर्क और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली गई हैं। जिसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए बैंक की आधिकारिक साइट www.mscbank.com पर जाएं और आवेदन करें।
बता दें इस भर्ती के द्वारा बैंक में ट्रेनी क्लर्क और ट्रेनी ऑफिसर के 195 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके तहत ट्रेनी क्लर्क के लिए 166 पद और ट्रेनी ऑफिसर के 29 पदों पर भर्ती की जानी है। इस भर्ती के तहत ट्रेनी क्लर्क के पद के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के पास किसी भी विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ डिग्री होनी आवश्यक है। ट्रेनी ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ डिग्री होनी चाहिए। अधिसूचना के अनुसार ट्रेनी क्लर्क के पद के लिए आवेदन करने वाले वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
जबकि ट्रेनी ऑफिसर के लिए 23 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। जो अभ्यर्थी ट्रेनी क्लर्क पद के लिए चयनित होंगे उन्हें प्रशिक्षण के दौरान 15 हजार रुपये प्रति माह और प्रशिक्षण के बाद करीब 30 हजार रुपये प्रति माह का वेतन प्रदान किया जाएगा। वहीं, ट्रेनी ऑफिसर को प्रशिक्षण के दौरान 20 हजार रुपये और प्रशिक्षण पूरा हो जाने के बाद 45 हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- पंजाब में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
