जयपुर: मिनी ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा, दो की मौत, चार अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बडलियास थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक मिनी ट्रक सड़क किनारे खडे़ ट्रक से टकराने के बाद उसके अंदर घुस गया। इससे मिनी ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये। थानाधिकारी राजेंद्र ने सोमवार को बताया कि हादसे के …

जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बडलियास थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक मिनी ट्रक सड़क किनारे खडे़ ट्रक से टकराने के बाद उसके अंदर घुस गया। इससे मिनी ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये। थानाधिकारी राजेंद्र ने सोमवार को बताया कि हादसे के समय मिनी ट्रक में सवार सभी छह लोग जोगणिया माता के कार्यक्रम से टेंट का सामान लेकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मांगीलाल मीणा (30) व राजू मीणा (35) के रूप में की गई है।

चारों घायलों में से तीन गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिये उदयपुर भेजा गया है। एक घायल का इलाज भीलवाड़ा के राजकीय अस्पताल में उपचार जारी हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में सड़क किनारे खड़े ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- डर के कारण राज ठाकरे ने स्थगित की अयोध्या यात्रा: अबू आजमी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव