अयोध्या: रामपुर भगन बाजार में हुआ राष्ट्रीय व्यापार मंडल का गठन
अयोध्या। राष्ट्रीय व्यापार मंडल का गठन रामपुर भगन बाजार में किया गया। इस दौरान कई लोगों को अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई। प्रदेश व जिले से आए पदाधिकारियों का स्थानीय व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया। बैठक में रामपुर भगन बाजार में व्यापारियों के हित व उनके विकास के लिए होने वाले कार्यों को आए हुए …
अयोध्या। राष्ट्रीय व्यापार मंडल का गठन रामपुर भगन बाजार में किया गया। इस दौरान कई लोगों को अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई। प्रदेश व जिले से आए पदाधिकारियों का स्थानीय व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया। बैठक में रामपुर भगन बाजार में व्यापारियों के हित व उनके विकास के लिए होने वाले कार्यों को आए हुए पदाधिकारियों से निवेदन किया गया कि उच्चाधिकारियों से मिलकर बाजार की समस्याओं का निराकरण कराया जाए।
बैठक में सर्वसम्मति से एसपी विश्वकर्मा को अध्यक्ष व दिलीप सैनी को युवा अध्यक्ष साथ ही छोटेलाल कसौधन, जय नाथ सिंह, प्रमोद सिंह को संरक्षक राजेंद्र प्रसाद वर्मा व राम तीरथ कसौधन को उपाध्यक्ष, इरफान अहमद महामंत्री,जियालाल भारती कोषाध्यक्ष, डॉ डीपी प्रजापति संगठन मंत्री, बलजिंदर वर्मा सूचना मंत्री, राकेश वर्मा, तेज बहादुर वर्मा मंत्री कपिल देव चौरसिया मंत्री, बबलू कसौधन को मंत्री नियुक्त किया गया।
इस दौरान प्रदेश व जिले से आए पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि आप अकेले नहीं हैं बाजार से लेकर प्रदेश तक जहां भी व्यापारी हितों की बात आएगी हम सभी लोग जी जान से लड़ेंगे। हमारे किसी भी व्यापारी भाई को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद मिश्र, प्रदेश महामंत्री दुर्गा प्रसाद शुक्ल, प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सुनील कृष्ण, जिला अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जिला महामंत्री रामफूल यादव, जिला सचिव अजय साहू, जिला विधिक सलाहकार अरुण मिश्र उपस्थित रहे।
पढ़ें-अयोध्या: मारपीट मामले में सीओ ने पुलिस को लगाई फटकार, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
