छत्तीसगढ़: 10वीं कक्षा की छात्रा को बनाया बंधक, पिलाई शराब फिर किया गैंगरेप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 10वीं कक्षा की छात्रा को बंधक बनाकर दो युवकों ने गैंगरेप किया। दोनों आरोपी छात्रा के परिचित और उसकी सहेली के दोस्त हैं। सहेली से मिलने पहुंची छात्रा को घर छोड़ने के बहाने कार से हॉस्टल ले गए जबरदस्ती शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। उसके बदा बदहवास हालत में चौक पर …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 10वीं कक्षा की छात्रा को बंधक बनाकर दो युवकों ने गैंगरेप किया। दोनों आरोपी छात्रा के परिचित और उसकी सहेली के दोस्त हैं। सहेली से मिलने पहुंची छात्रा को घर छोड़ने के बहाने कार से हॉस्टल ले गए जबरदस्ती शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। उसके बदा बदहवास हालत में चौक पर छोड़कर भाग निकले। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। गिरफ्तार आरोपी भाजपा नेता व पूर्व पार्षद का बेटा है।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की लड़की को रविवार की देर शाम उसकी सहेली ने कॉल किया राजीव गांधी चौक पर मिलने के लिए बुलाया। रात करीब 8 बजे वह राजीव गांधी चौक पहुंची और अपने सहेली को फोन किया। उसने बताया कि वह गांधी चौक पहुंच गई है और वह कहां है। तब सहेली ने उससे कहा कि वह अपने घर में है। उसके घरवाले डांट रहे हैं, इसलिए वह नहीं आ सकती।

इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़: व्यापारी से 50 लाख रुपये लूटने के मामले में 10 गिरफ्तार