रायबरेली: ऊंचाहार कोतवाल के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, गंभीर आरोप लगाते हुए की नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कोतवाल की विवादित कार्यशैली के कारण मंगलवार को जिला पुलिस मुख्यालय में उस समय बड़ी असहज स्थित उत्पन्न हो गई, जब दर्जनों ग्रामीणों ने कोतवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव किसूनी सराय मजरे गोकना निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस में प्रदर्शन किया है। गांव …

रायबरेली। कोतवाल की विवादित कार्यशैली के कारण मंगलवार को जिला पुलिस मुख्यालय में उस समय बड़ी असहज स्थित उत्पन्न हो गई, जब दर्जनों ग्रामीणों ने कोतवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव किसूनी सराय मजरे गोकना निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस में प्रदर्शन किया है। गांव के राम गुलाम ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के साथ गांव के दबंगों में जमकर उत्पात मचाया था। घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की गई। यही नहीं उनके आभूषण तक लूट लिए गए है। किंतु कोतवाल दबंगों से मिला हुआ है।

कोतवाल ने मुकदमा तक दर्ज करने से इंकार कर दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से कोतवाल के विरुद्ध कार्रवाई करने और उसे तत्काल हटाने की मांग की है।

अभी हाल ही में ऊंचाहार कोतवाल ने क्षेत्र के गांव सरकपुर डिहवा गांव निवासी एक किशोर बच्चे की मार्ग दुर्घटना में मौत के मामले में भी मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली की थी और पीड़ितों को कोतवाली से भगा दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच और कार्रवाई हेतु सीओ डलमऊ को निर्देशित किया गया है।

पढ़ें- अयोध्या: सफाई कर्मियों का नगर निगम परिसर में धरना, बोले- उनकी कोई सुनने वाला नहीं

संबंधित समाचार