बहराइच : नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बहराइच। भेड़ियारी पुल के निकट बुधवार शाम को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ियारी में सरयू नहर का पुल स्थित है। बुधवार को लोग आवागमन कर रहे थे। …
बहराइच। भेड़ियारी पुल के निकट बुधवार शाम को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
हजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ियारी में सरयू नहर का पुल स्थित है। बुधवार को लोग आवागमन कर रहे थे। तभी एक 45 वर्षीय ग्रामीण का शव उतराता मिला। शव मिलने से लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना थाने पर दी गई।
प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों से शव बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से पहचान कराई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
यह भी पढ़ें : उन्नाव: तालाब में अज्ञात शव मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कम्प
