बहराइच: हाईवे पर पलटा अनियंत्रित ट्रक, चालक घायल, एक घंटे बाधित रहा आवागमन
बहराइच। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर गुरुवार को सेमरहना के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक घायल हो गया। वहीं हाइवे पर ट्रक पलटने से जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटवाया। एक घंटे बाद आवागमन बेहतर हो सका। मोतीपुर थाना क्षेत्र के सेमरहना में ट्रक संख्या यूपी 22 एटी …
बहराइच। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर गुरुवार को सेमरहना के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक घायल हो गया। वहीं हाइवे पर ट्रक पलटने से जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटवाया। एक घंटे बाद आवागमन बेहतर हो सका।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के सेमरहना में ट्रक संख्या यूपी 22 एटी 5353 गुरुवार सुबह आठ बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक डाल लेकर लखीमपुर की ओर जा रहा था।
नानपारा बहराइच मार्ग पर ट्रक पलटने से आवागमन अवरुद्ध हो गया। जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क पर बिखरे समान को ग्रामीणों की मदद से हटाया गया।
इसके बाद एक साइड को आवागमन के लिए खोला गया। एक साइड से आवागमन चल रहा है। ट्रक अभी सड़क के एक साइड में पड़ा हुआ। वहीं हादसे में घायल चालक को सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।
पढ़ें- हरदोई : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ड्राइवर फरार
