मुरादाबाद : एडीएम ने जिला पंचायत कार्यालय की किया निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारी से मांगा स्पष्टीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। एडीएम ई सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रविष्ट यादव और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जर्राफ अनुपस्थित मिले। जिपं कार्यालय के निरीक्षण में उन्होंने मूवमेंट रजिस्टर मांगा। उसमें कई अभियंताओं के फील्ड में उपस्थित रहने का विवरण दर्ज न होने पर नाराजगी जताई। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। एडीएम ई सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रविष्ट यादव और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जर्राफ अनुपस्थित मिले। जिपं कार्यालय के निरीक्षण में उन्होंने मूवमेंट रजिस्टर मांगा। उसमें कई अभियंताओं के फील्ड में उपस्थित रहने का विवरण दर्ज न होने पर नाराजगी जताई।

साथ ही उन्होंने कार्यालय के बाहरी हिस्से और कई कमरों में दीवारों पर जाले और धूल दिखाई देने पर सफाई कर्मी को फटकार लगाई। कहा कि ऐसी स्थिति में सुधार करें। अगले निरीक्षण में यदि फिर गंदगी मिली तो सफाई कर्मचारी के खिलाफ कारवाई की जाएगी। वहीं अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगा। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत शिशुपाल शर्मा से कार्यालय में व्यवस्था में सुधार कराने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : स्वास्थ्य योजनाओं की लचर प्रगति से छूट रहा पसीना

संबंधित समाचार