धर्मांतरण के बाद आरक्षण का लाभ बंंद हो: गणेश राम भगत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पत्थलगांव। जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने कहा है कि धर्मांतरण के बाद अनुसूचित जनजाति को आरक्षण का लाभ बंंद होना चाहिए। इस मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज हजारों वनवासियों ने विशाल रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। भगत के नेतृत्व में इस रैली के …

पत्थलगांव। जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने कहा है कि धर्मांतरण के बाद अनुसूचित जनजाति को आरक्षण का लाभ बंंद होना चाहिए। इस मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज हजारों वनवासियों ने विशाल रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। भगत के नेतृत्व में इस रैली के बाद कटहल बगीचा में जनसभा का भी आयोजन किया गया। इसमें जशपुर, रायगढ़, सरगुजा, कोरबा जिले के साथ पड़ोसी राज्य झारखंड के हजारों लोग होंगे शामिल हुऐ थे।

उन्होंने कहा कि एक समुदाय के लोग धर्मांतरण के बाद भी अनुसूचित जनजाति वर्ग को आरक्षण का दोहरा लाभ दिलवा रहे हैं। यह पूरी तरह गलत है। इसके लिए सरकार को कानून बना कर बंद करना होगा। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण कर लेने वाले लोगों ने जनजातीय समुदाय की प्राचीन संस्कृति से मुंह फेर लिया है। इस वजह पूरे देश में जनजातीय समुदाय के लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- जगदलपुर में सीएम बघेल से स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किताबों पर चर्चा की