IPL 2022, RR vs RCB: राजस्थान ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल के क्वालीफायर दो में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। राजस्थान इस सीज़न का 16वां मुकाबला खेल रही है और यह सिर्फ़ तीसरी बार है जब संजू सैमसन ने टॉस जीता है। राजस्थान और बेंगलुरु बिना बदलाव के यह मुक़ाबला खेल रहे …

अहमदाबाद। राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल के क्वालीफायर दो में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। राजस्थान इस सीज़न का 16वां मुकाबला खेल रही है और यह सिर्फ़ तीसरी बार है जब संजू सैमसन ने टॉस जीता है। राजस्थान और बेंगलुरु बिना बदलाव के यह मुक़ाबला खेल रहे हैं।

दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। मतलब जो जीतेगा वह 29 मई 2022 को इसी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में भिड़ेगा। वहीं, हारने वाली टीम का आईपीएल 2022 का खिताब जीतने का सपना टूट जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो वह क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस से हार गई थी। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर न एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत हासिल की थी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फ़ाफ़ डुप्लेसी (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक, शाहबाज़ अहमद, वनिंदू हसरंगा, हर्षल पटेल, जॉश हेज़लवुड, मोहम्मद सिराज।

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, जॉस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पड़िक्कल, शिमरॉन हेत्माएर , रियान पराग, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युज़वेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मकॉए।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022 से बाहर होने के बाद केएल राहुल ने लिखा भावुक पोस्ट, फैंस का शुक्रिया अदा किया

संबंधित समाचार