‘भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है’… मेरठ के मेडिकल थाने की फोटो ट्वीट करके अखिलेश ने कसा तंज, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। वहीं, शुक्रवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर ट्वीट कर हमला बोला है। सपा अध्यक्ष ने मेरठ के मेडिकल थाने की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि ऐसा पहली बार हुआ है …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। वहीं, शुक्रवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर ट्वीट कर हमला बोला है। सपा अध्यक्ष ने मेरठ के मेडिकल थाने की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि इन पांच-छह सालों में सत्तापक्ष के लोगों का आना मना हुआ थानों में, ये है उप्र की भाजपा सरकार का बुलंद इकबाल।

दरअसल, मेरठ के मेडिकल थाने के मुख्य द्वार पर कुछ अराजक तत्व थानेदार काे लेकर विवादित बैनर लगा गए और थानेदार साहब को भनक तक नहीं लगी। इस बैनर पर लिखा हुआ है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है। थाना प्रभारी संतशरण सिंह। मेडिकल थाने के मुख्य द्वार की दीवार पर लगाया गया ये बैनर जब वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।

मामले की भनक थाना प्रभारी को लगी तो आनन-फानन में बैनर को हटाया गया। लेकिन तब तक फोटो वायरल हो चुका था। कुछ ही घंटों में ये फोटो इस कदर वायरल हो गया कि मेरठ पुलिस को इस मामले में सफाई देनी पड़ गई। मेरठ पुलिस के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि ये बैनर पुलिस द्वारा नहीं, बल्कि कुछ अराजक तत्वों ने खुद ही लगाया और फोटो खींचकर उसे वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश पर सीएम योगी ने कसा तंज, कहा- सम्मान तब होता है जब लोग कहें कि आपने कुछ किया है

संबंधित समाचार