पुलिस मुठभेड़ में बाल-बाल बचे एसपी हापुड़, एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी घायल
हापुड़। यूपी के हापुड़ जिले के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत टियाला बाईपास के पास पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को दबोच लिया। वहीं इस मुठभेड़ के दौरान एसपी दीपक भूकर बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से वे बाल बाल बच गए। जबकि एक सिपाही बदमाश की गोली लगने …
हापुड़। यूपी के हापुड़ जिले के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत टियाला बाईपास के पास पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को दबोच लिया। वहीं इस मुठभेड़ के दौरान एसपी दीपक भूकर बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से वे बाल बाल बच गए। जबकि एक सिपाही बदमाश की गोली लगने से घायल हो गया।
बता दें कि बदमाश दिल्ली से पेरोल के बाद फरार चल रहा था। उसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे अलग-अलग थानों में लूट व हत्या के प्रयास के दर्ज हैं। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि कोतवाली देहात विनोद पांडेय पुलिस बल के साथ बाईपास पर चेकिंग कर रहे थे।
तभी उन्हें सूचना मिली कि एक बदमाश लूट के इरादे से बाइक पर सवार होकर घूम रहा है। जिसके बाद उन्होंने टियाला बाईपास के पास बदमाश की घेराबंदी शुरू कर दी। एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। वहीं गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम मोनू और मुईनुद्दीन निवासी गुलावठी बताया है।
एसपी ने बताया कि उस पर एडीजी मेरठ जोन की ओर से एक लाख रुपये का ईनाम घोषित है। वह 2019 से दिल्ली से पेरोल पर आया था। तभी से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ लूट सहित अन्य गंभीर धाराओं के लगभग 50 मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने उससे दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए है।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार
