वाराणसी: झोपड़ी में लगी आग, पांच साल के मासूम की झुलसकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के रजला गांव में शुक्रवार को झोपड़ी में आग लगने से पांच साल के मासूम की झुलसकर मौत हो गई। घटना में उसके दो भाई बाल-बाल बच गए। आग बढ़ने से पहले ही दोनों निकल चुके थे। रजला गांव में राजेंद्र राम के सरकारी आवास से सटी हुई उसकी …

वाराणसी। वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के रजला गांव में शुक्रवार को झोपड़ी में आग लगने से पांच साल के मासूम की झुलसकर मौत हो गई। घटना में उसके दो भाई बाल-बाल बच गए। आग बढ़ने से पहले ही दोनों निकल चुके थे। रजला गांव में राजेंद्र राम के सरकारी आवास से सटी हुई उसकी झोपड़ी है। उनकी पत्नी सरोज गांव में समूह की बैठक में गई थी।

झोपड़ी में राजेंद्र का नौ साल का बेटा शिवपूजन (10), प्रिंस (8) और पांच साल का राजन सो रहे थे। अचानक झोपड़ी में आग लग गई। शिवपूजन और प्रिंस जग गये, दोनों भागकर बाहर आ गये। राजन अंदर ही फंस गया। दोनों बच्चे मां के पास पहुंचे और आग की सूचना दी। ग्रामीणों व परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। तब तक राजन की झुलसने से मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्राम प्रधान पति बब्बू सिंह ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। राजेंद्र मजदूरी करता है।

यह भी पढ़ें:-राजधानी दिल्ली में दो स्थानों पर लगी आग, कोई हताहत नहीं

संबंधित समाचार