इटावा: करंट की चपेट में आने से किसान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले में सैफई थाना क्षेत्र के गांव में शनिवार यानि आज सुबह खेत पर लगे नलकूप के पास करंट आने से किसान की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया हैं। परिजन किसान को तत्काल लेकर सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना …

इटावा। जिले में सैफई थाना क्षेत्र के गांव में शनिवार यानि आज सुबह खेत पर लगे नलकूप के पास करंट आने से किसान की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया हैं। परिजन किसान को तत्काल लेकर सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची सैफई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के बेटे गौरव ने बताया कि पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बतादें कि थाना क्षेत्र के ग्राम के निवासी किसान रघुवीर सिंह (45) बेटा तोताराम यादव शनिवार सुबह करीब सात बजे अपने खेत पर काम कर रहे थे। इस दौरान खेत पर लगे नलकूप के ट्रांसफार्मर से जुड़े तार से रघुवीर करंट की चपेट में आ गए।

घटना के बाद परिजन उसे पीजीआई सैफई ले गए, जहां डॉ. ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है। मृतका की पत्नी सुषमा और अन्य परिजनों का रो रोकर मातम पसरा हुआ हैं। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सैफई थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा।

पढ़ें-अयोध्या: नलकूप स्टार्टर में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

संबंधित समाचार