प्रयागराज: नबला खरवार गैंग से पुलिस की मुठभेड़, नौ डकैत गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह पुलिस टीम का दुर्दांत अन्तरराज्यीय नबला खरवार गैंग से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गैंग के नौ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की डकैती की साजिश बनाते हुए नलवा खरवार गैंग …

प्रयागराज। प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह पुलिस टीम का दुर्दांत अन्तरराज्यीय नबला खरवार गैंग से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गैंग के नौ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की डकैती की साजिश बनाते हुए नलवा खरवार गैंग से जुड़े सहयोगी यहां मौजूद हैं।

इस पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर बदमाशों को आत्मसमर्ण के लिए कहा। इस पर बदमाशों ने पुलिस बल पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत नौ डकैत को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि नबला खरवार गैंग बिहार के औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और भोजपुर जिलों से विलांग करते हैं। जो पिछले 5-6 सालों से नबला गैंग उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के चुनार और प्रयागराज के फाफामऊ तक फैल गया।

धीरे-धीरे यह गैंग प्रतापगढ़ के रानीगंज, लालगंज होते हुए रायबरेली और बाराबंकी तक अपने पांव पसारता जा रहा था। इसी नलवा गैंग का एक सहयोगी धड़ा दो-तीन दिन पहले रायबरेली में पकड़ा गया था। रेकी करने के बाद ये बदमाश डकैती, हत्या, सामूहिक बलात्कार और आगजनी जैसी वीभत्स घटनाओं को अंजाम देते हैं।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: चोरी की बुलेट के साथ 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

संबंधित समाचार