छत्तीसगढ़: स्टॉप डैम पर जन्मदिन मनाने गए दो किशोर बांध में डूबे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बता दें बिलासपुर में शनिवार को एक बांध में 17 वर्षीय दो लड़के डूब गए। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। रतनपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब चार बजे कलमीतार गांव के पास छहिया स्टॉप …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बता दें बिलासपुर में शनिवार को एक बांध में 17 वर्षीय दो लड़के डूब गए। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। रतनपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब चार बजे कलमीतार गांव के पास छहिया स्टॉप डैम में हुई। उन्होंने बताया यहां दयालबंद क्षेत्र के पांच युवक जन्मदिन मनाने के लिए स्टॉप डैम पर गए थे। अंकित पणिकर (17) और आकाश कश्यप (17) डूब गए, जबकि प्रेम कुशवाहा को बचा लिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: एक इनामी नक्सली गिरफ्तार, तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण