पीलीभीत: यह वित्तीय प्रबंधन या निजीकरण की ओर बढ़ाया कदम!- वरुण गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा सांसद वरुण गांधी का अपनी ही सरकार को घेरता हुआ एक और ट्वीट सामने आया। जिसमें उन्होंने रेलवे की नौकरी पाने को तैयारी कर रहे देश के करोड़ों युवाओं की पीड़ा को समझते हुए अपनी बात कही। उनके इस ट्वीट को युवा वर्ग ने खासा पसंद किया है। वहीं राजनीतिक हलचल …

पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा सांसद वरुण गांधी का अपनी ही सरकार को घेरता हुआ एक और ट्वीट सामने आया। जिसमें उन्होंने रेलवे की नौकरी पाने को तैयारी कर रहे देश के करोड़ों युवाओं की पीड़ा को समझते हुए अपनी बात कही। उनके इस ट्वीट को युवा वर्ग ने खासा पसंद किया है। वहीं राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई।

भाजपा सांसद वरुण गांधी की ओर से लगातार सरकार को घेरते हुए जनहित के मुद्दों से जुड़े ट्वीट किए जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से वह बेरोजगारी और सरकारी नौकरियों में चल रही धांधली को लेकर आवाज बुलंदकर रहे हैं। इसी से जुड़ा एक और ट्वीट किया गया। जिसमें रेलवे के निजीकरण को लेकर चल रही चर्चाओं को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की गई।

उन्होंने ट्वीट किया है कि विगत छह वर्षों में तृतीय-चतुर्थ श्रेणी में 72000 पद समाप्त कर चुका रेलवे अब एनसीआर जोन के 10000 पदों को भी समाप्त करने जा रहा है। समाप्त होती हर नौकरी रेलवे की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं की उम्मीदें तोड़ रही है। सवाल उठाते हुए लिखा कि यह ‘वित्तीय प्रबंधन’ है या ‘निजीकरण’ की तरफ बढ़ा

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: तस्करी को ले जाए जा रहे 60 तोते पकड़े, तस्कर फरार

संबंधित समाचार