बरेली: सिविल लाइंस समेत कई इलाकों में गुल रही बिजली
अमृत विचार, बरेली। इस समय शहर से लेकर देहात तक खूब बिजली कटौती की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को शहर के सिविल लाइंस इलाके समेत अन्य जगह पर कई घंटे की बिजली कटौती की गई। वही देहात में पांच से छह घंटे की बिजली कटौती …
अमृत विचार, बरेली। इस समय शहर से लेकर देहात तक खूब बिजली कटौती की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को शहर के सिविल लाइंस इलाके समेत अन्य जगह पर कई घंटे की बिजली कटौती की गई। वही देहात में पांच से छह घंटे की बिजली कटौती जा रही है।
बिजली का लोड बढ़ते ही फाल्ट होने की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जिसके चलते बिजली की व्यवस्था भी पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। रविवार को शहर के सिविल लाइंस में कई घंटे की बिजली कटौती की गई। इसके अलावा महानगर और सीबीगंज समेत परसाखेड़ा में भी दिन में कई बार बिजली कटौती की गई। इसके अलावा कुतुबखाना उपकेंद्र के आजमनगर, जिला अस्पताल रोड और बिहारीपुर समेत कई जगह पर करीब दो घंटे की कटौती पूरे दिन में की गई।
वही सुभाषनगर और किला उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली उपभोक्ता ट्रिपिंग की समस्या से परेशान रहे। इसी तरह शाहदाना और पुराना शहर समेत जगतपुर सैलानी और अन्य इलाकों में दोपहर में बिजली कटौती की गई। सबसे अधिक देहात इलाकों के रहने वाले उपभोक्ता हुए। 24 घंटे में 5 से 6 घंटे की बिजली कटौती की गई।
ये भी पढ़ें- बरेली: सोलर पंप लगवाने के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू
