रायबरेली: पिकअप ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौके पर हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बाइक से अपने घर जा रहे युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। यह हादसा परशदेपुर  कस्बा के विद्युत उपकेंद्र के सामने सोमवार की सुबह हुआ है। अमेठी जनपद के थाना विशेषरगंज के गांव पूरे शीतलबक्स मजरे बडगांव निवासी …

रायबरेली। बाइक से अपने घर जा रहे युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। यह हादसा परशदेपुर  कस्बा के विद्युत उपकेंद्र के सामने सोमवार की सुबह हुआ है।

अमेठी जनपद के थाना विशेषरगंज के गांव पूरे शीतलबक्स मजरे बडगांव निवासी पीर गुलाम (40) शनिवार को लालगंज थाना क्षेत्र के किलौली गांव अपने मौसी के यहां गया था। सोमवार की सुबह वह वहां से वापस बाइक से अपने घर जा रहा था।

रास्ते में परशदेपुर के बिजली घर के सामने चिलिहा मोड़ के पास सामने से भूसा लादकर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के बड़े भाई आशिक अली घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौसी के यह शादी समारोह था। उसी में शामिल होने के लिए पीर गुलाम गया हुआ था।

पढ़ें- कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

संबंधित समाचार