छत्तीसगढ़ में कार और मोटरसाइकिल की भिडंत में पति-पत्नी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में ओड़िसा रोड आड़ावाल के पास कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बोधघाट थाना क्षेत्र के ओड़िसा रोड आड़ावाल के समीप कल कार और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से मोटरसाइकिल सवार सुबलन कश्यप की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि …

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में ओड़िसा रोड आड़ावाल के पास कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बोधघाट थाना क्षेत्र के ओड़िसा रोड आड़ावाल के समीप कल कार और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से मोटरसाइकिल सवार सुबलन कश्यप की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उपचार के दौरान उसकी पत्नी सुदिष्ठा की मौत हो गयी। मृतक दोनों ओड़िसा के नलपावन्ड निवासी थे। किसी काम से जगदलपुर की ओर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें- मणिपुर में आईईडी धमाका, पश्चिम बंगाल के एक मजदूर की मौत, चार घायल

 

 

संबंधित समाचार