तेज रफ्तार का कहर, छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मेचका थाना क्षेत्र में कल शाम राजेश मरकाम, राधाबाई, नेहा मरकाम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। बाइक से गरियाबंद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान मेचका थाना …
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मेचका थाना क्षेत्र में कल शाम राजेश मरकाम, राधाबाई, नेहा मरकाम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। बाइक से गरियाबंद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान मेचका थाना क्षेत्र के नकटी नाला के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक को जबरदस्त ठोकर मार दी।
दुर्घटना में राधा मरकाम और राजेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नेहा की इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। इस घटना के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई और मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में कार और मोटरसाइकिल की भिडंत में पति-पत्नी की मौत
