अमरोहा: बाइक से फर्राटा भरते बच्चों समेत सात लोगों का वीडियो वायरल
अमरोहा, अमृत विचार। शासन, प्रशासन और पुलिस भले ही रोड सेफ्टी को लेकर लोगों को नियमों का पालन कराने लिए अनेक प्रयास कर रहे हो, लेकिन लोग सब नियमों की अनदेखी कर अपने साथ परिवार की भी जान जोखिम में डाल रहे हैं। रविवार रात शहर के बिजनौर मार्ग पर एक बाइक चालक अपने साथ …
अमरोहा, अमृत विचार। शासन, प्रशासन और पुलिस भले ही रोड सेफ्टी को लेकर लोगों को नियमों का पालन कराने लिए अनेक प्रयास कर रहे हो, लेकिन लोग सब नियमों की अनदेखी कर अपने साथ परिवार की भी जान जोखिम में डाल रहे हैं। रविवार रात शहर के बिजनौर मार्ग पर एक बाइक चालक अपने साथ छह बच्चों समेत लोगों को बाइक पर बैठाकर फर्राटा भरता नजर आया।
इतना ही नहीं बाइक पर ही दोनों तरफ नाबालिग बच्चे खड़े दिखाई दिए। हालात यह है कि थोड़ा सा पैसा बचाने के लिए लोग अपने बच्चों की सुरक्षा से समझौता करने से भी नहीं चूक रहे हैं। जरा सी लापरवाही मौत का कारण बन सकती है। लोग हैं कि मानने को तैयार ही नहीं है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: अपमिश्रित और कच्ची शराब के साथ 13 आरोपी गिरफ्तार
