बरेली: कोविड में अनाथ हुए बच्चों का जीवन संवारेगा पीएम केयर्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोविड के चलते अनाथ हुए बच्चों के लिए भारत सरकार पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग से की। कार्यक्रम में मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर कल के लिए पीएम केयर्स योजना की रूपरेखा …

अमृत विचार, बरेली। कोविड के चलते अनाथ हुए बच्चों के लिए भारत सरकार पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग से की। कार्यक्रम में मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर कल के लिए पीएम केयर्स योजना की रूपरेखा की जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं आज कार्यक्रम को प्रधानमंत्री के नाते संबोधित नहीं कर रहा हूं बल्कि उन सभी बच्चों के परिवार के सदस्य के तौर पर संबोधित कर रहा हूं, जिन्होंने कोविड के कारण अपने माता-पिता के निधन हाेने की वजह से अनाथ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए नि:शुल्क स्कूली शिक्षा के साथ ही उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण की व्यवस्था की गई है, जिसमें शिक्षा ऋण के ब्याज का भुगतान पीएम केयर्स योजना से किया जाएगा। पीएम केयर्स योजना के तहत जिले में चार बच्चे पात्र हैं।

पांच लाख का बीमा कराया
बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कराया है। बच्चों की व्यक्तिगत /दैनिक जरूरतों के लिए 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर 18 से 23 वर्ष की आयु के मध्य मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। 23 वर्ष की आयु पूरी करने पर पीएम केयर्स से 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी, कक्षा 1 से कक्षा 12 के बच्चों के लिए सोशल जस्टिस इम्प्रुमेन्ट विभाग द्वारा 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति खाते में भेजी जाएगी।

सांसद धर्मेंद्र कश्यप एवं जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत बरेली के चार सहायता प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री का स्नेह पत्र, बच्चों के नाम एक पत्र, पोस्ट ऑफिस में खोले गए खाते की पासबुक, प्रधानमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य योजना का स्वास्थ्य कार्ड, राशन कार्ड एवं मोमेंटों कैलेंडर डायरी पेन आदि प्रदान किए। इस मौके पर जिला प्रोवेशन अधिकारी नीता अहिरवार, बाल कल्याण समिति, अध्यक्ष दिनेश चन्द्र, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड डा. डीएन. शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: मार्निंग रेड में पकड़े गए 21 बिजली चोर

संबंधित समाचार