गाजियाबाद: प्रेमी ने प्रेमिका को चाकुओं से गोदा, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद। सोमवार रात विजयनगर इलाके में प्रेमी ने प्रेमिका को चाकुओं से गोद दिया। प्रमिका की हालत बेहद नाजुक है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। CO स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 18 साल की खुशी शर्मा विजयनगर सेक्टर-9 की रहने वाली है। …
गाजियाबाद। सोमवार रात विजयनगर इलाके में प्रेमी ने प्रेमिका को चाकुओं से गोद दिया। प्रमिका की हालत बेहद नाजुक है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
CO स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 18 साल की खुशी शर्मा विजयनगर सेक्टर-9 की रहने वाली है। वहीं का रहने वाला उसका प्रेमी मयंक पंडित है। दोनों पिछले तीन-चार साल से अच्छे-खासे परिचित थे।
सोमवार रात करीब 9 बजे के आसपास दोनों संत विहार कॉलोनी में गए हुए थे, जहां पर यह वारदात हुई। इस घटना का आरोप मयंक पंडित पर है। वह फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।
प्राथमिक उपचार के लिख खुशी को एमएमजी हॉस्पिटल गाजियाबाद में दिलाया गया, वहां से उसे हायर सेंटर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। अब उसका इलाज दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में चल रहा है।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता अभी बातचीत करने की स्थिति में नहीं है। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि वारदात क्यों हुई। आरोपी के पकड़े जाने पर ही कुछ चीजें स्पष्ट होंगी।
पढ़ें- सीतापुर: रंजिश में पूर्व प्रधान की पीट-पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार
