संभल : खेत में दवा का छिड़काव करते समय छात्र की बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान मौत
संभल,अमृत विचार। जनपद में केलादेवी थाना क्षेत्र में छात्र की खेत में दवा का छिड़काव करते समय तबीयत बिगड़ गई। परिजन किसान को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया …
संभल,अमृत विचार। जनपद में केलादेवी थाना क्षेत्र में छात्र की खेत में दवा का छिड़काव करते समय तबीयत बिगड़ गई। परिजन किसान को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र में गांव सैंडा निवासी कपिल 18 पुत्र अशोक कक्षा 11 का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ साथ किसानी भी करता था। परिजनों ने बताया की वह सोमवार को सुबह 8 बजे अपने छोटे भाई उज्ज्वल के साथ खेत पर दवा का छिड़काव करने गया था। जहां दवाई छिड़काव करते समय उसकी तबियत बिगड़ गई। उज्ज्वल ने परिजनों को सूचित किया और कपिल को उपचार के लिया कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां रात करीब 12 बजे कपिल की उपचार के दौरान मौत हो गई।
ये भी पढ़ें : संभल: अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा, दो क्लीनिक सील
