बहराइच: शादी में पति बन गया हैवान, दांतों से काटी पत्नी की नाक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/बहराइच। ग्राम पंचायत परसेंडी कोरिनपुरवा में बहन के घर शादी समारोह में आई महिला से नाराज पति ने पहले पत्नी से मारपीट की। उसके बाद पत्नी को पटक कर दांत से नाक काट डाली। महिला वही बेहोश हो गई। लोगों ने एक दूसरे को छुड़ाकर महिला के घर वाले थाने ले गए। पुलिस से …

अमृत विचार/बहराइच। ग्राम पंचायत परसेंडी कोरिनपुरवा में बहन के घर शादी समारोह में आई महिला से नाराज पति ने पहले पत्नी से मारपीट की। उसके बाद पत्नी को पटक कर दांत से नाक काट डाली। महिला वही बेहोश हो गई। लोगों ने एक दूसरे को छुड़ाकर महिला के घर वाले थाने ले गए। पुलिस से कार्यवाई की मांग कर रहे हैं।

फखरपुर थाना क्षेत्र के सिरौली कला गांव निवासी रामावती पत्नी हरिराम अपने बहन की शादी में कोरिनपुरवा गांव आई हुई थी। मंगलवार को बारात आई थी। बुधवार सुबह बहन की विदाई थी। महिला ने बताया पति हरिराम आए दिन हमारे साथ मारपीट किया करता था। आज भी सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होने लगा। वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया, लेकिन पति का गुस्सा सातवें आसमान पर था।

पति हरी राम ने आव देखा न ताव पत्नी को उठाकर जमीन पर पटका और दांतों से ही अपनी पत्नी की नाक को काट दिया। लोगों ने किसी तरह छुड़ाया और घायल महिला का अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद थाने में तहरीर दी। एसओ वेदप्रकाश शर्मा ने बताया महिला को प्रथम दृष्टया हॉस्पिटल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पढ़ें-आजमगढ़: पति बना हैवान, पीट-पीट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

संबंधित समाचार