पीलीभीत: महिला तस्कर की 3 करोड़ 18 लाख की संपत्ति कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/ पूरनपुर, अमृत विचार। नगर की चर्चित स्मैक तस्कर सीमा पांडे द्वारा स्मैक चरस बिक्री कर अर्जित की गई करोड़ों की संपत्ति को मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कुर्क कर दिया गया। एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता को प्रशासक नियुक्त किया गया। फिलहाल तीनों आरोपी जेल में भी बंद है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई को लेकर …

पीलीभीत/ पूरनपुर, अमृत विचार। नगर की चर्चित स्मैक तस्कर सीमा पांडे द्वारा स्मैक चरस बिक्री कर अर्जित की गई करोड़ों की संपत्ति को मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कुर्क कर दिया गया। एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता को प्रशासक नियुक्त किया गया। फिलहाल तीनों आरोपी जेल में भी बंद है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी स्मैक तस्कर सीमा पांडे लगभग 20 वर्षों से स्मैक का कारोबार कर रही थी। कई बार जेल भी जा चुकी थी, लेकिन उसके द्वारा स्मैक का धंधा का कारोबार बंद नहीं किया गया। डीएम के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध धंधा कर करोड़ों की संपत्ति बनाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू की गई। कुछ माह पहले सीमा पांडे के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा था। जहां करोड़ों की स्मैक बरामद कर सीमा पांडे, उसके पुत्र मोहित समेत एक अन्य सहित तीन लोगों को जेल भेजा गया।

19 मई को सीमा पांडे, उसके पुत्र मोहित पांडे और निशांत सिंह पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई थी। अवैध रूप से 20 सालों के अन्दर स्मैक चरस की बिक्री कर धन अर्जित कर सीमा पांडे उर्फ भाभी द्वारा 115 वर्ग गज मकान, मोहल्ला साहूकारा, 182 वर्ग गज का प्लाट, 260 वर्ग गज का आवासीय प्लाट जिसमें सीमा पांडे रहकर स्मैक का धंधा चला रही थी।

इसके अलावा धनाराघाट रोड पर स्थित 300 वर्ग गज का व्यवसायिक प्लाट, ग्राम जेठापुर में चार बीघा खेत जिसमें गन्ना लगा हुआ है। कुल सम्पत्ति की कीमत लगभग तीन करोड़, आठ लाख, 18 हजार 365 रुपये बताई गई है। उक्त संपत्ति को एसडीएम, तहसीलदार की मौजूदगी में कुर्क कर मकानों पर डीएम के आदेशों को चस्पा कर प्लाट पर कुर्की का बोर्ड लगाया गया।

15 दिन के अंदर संबधित प्रापर्टी के मूल दस्तावेजों को डीएम के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया। एसडीएम को कुर्क संपत्ति का प्रशासक तैनात किया गया है। कुर्की की कारवाई के दौरान मोहल्ले में भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग रहा। इस कार्रवाई को लेकर अन्य अपराधियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान एसडीएम, सीओ के अलावा तहसीलदार अशोक गुप्ता, कोतवाल अशोक कुमार पाल, क्राइम इंस्पेक्टर उत्तम सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: पहाड़गंज के कब्रिस्तान में एक साथ दफनाए गए पांच शव

संबंधित समाचार