बाराबंकी : खंड विकास अधिकारी से अभद्रता करना शख्स को पड़ा मंहगा, दर्ज हुआ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी । विकास खंड बनीकोडर क्षेत्र के सभा  निवासी एक व्यक्ति का खंड विकास अधिकारी से फोन पर अभद्रता करना महंगा पड़ गया । खंड विकास अधिकारी बनीकोडर ने  सूचना प्रभारी निरीक्षक रामसनेही घाट को दी । जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। खंड विकास अधिकारी बनीकोडर रविशंकर पांडेय ने कोतवाल राम …

बाराबंकी । विकास खंड बनीकोडर क्षेत्र के सभा  निवासी एक व्यक्ति का खंड विकास अधिकारी से फोन पर अभद्रता करना महंगा पड़ गया । खंड विकास अधिकारी बनीकोडर ने  सूचना प्रभारी निरीक्षक रामसनेही घाट को दी । जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खंड विकास अधिकारी बनीकोडर रविशंकर पांडेय ने कोतवाल राम सनेही घाट को एक लिखित  प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि दोपहर करीब दो बजे उनके सीयूजी नंबर पर एक मोबाइल नंबर से फोन आया । फोन करने वाले उस व्यक्ति ने बताया कि वह नाथूपुर से बोल रहा है । फोन करने वाले ने गो आश्रय स्थल नाथूपुर के केयरटेकर के मानदेय के संबंध में बात करते हुए असभ्य  भाषा का प्रयोग करते हुए खूब गाली दी । जब रविशंकर पांडेय ने रोजगार सेवक से पता लगवाया तो कालर ने अपना नाम पंकज करन यादव बता कर फोन काट दिया।

रविशंकर पांडेय ने शासकीय कार्य में बाधा व राजपत्रित अधिकारी से गाली गलौज व मारपीट की धमकी दिए जाने  का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने कहा एक अधिकारी से गाली गलौज करना गलत बात है । पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें : अयोध्या: एसपी की फटकार पर 17 दिन बाद दर्ज की एफआईआर

संबंधित समाचार