कश्मीर में एक और नागरिक की हत्या, आतंकियों ने हिंदू बैंक मैनेजर को गोलियों से भूना
कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने राजस्थान के एक बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इलाकाई देहाती बैंक के कर्मचारी विजय कुमार को बैंक परिसर के अंदर गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते …
कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने राजस्थान के एक बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इलाकाई देहाती बैंक के कर्मचारी विजय कुमार को बैंक परिसर के अंदर गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
