बहराइच: हाईवे के दोनों तरफ बेतरतीब खड़े हो रहे वाहन, हादसे को दे रहे दावत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच। नानपारा बहराइच हाइवे मार्ग पर दोनों तरफ बस और ट्रक काफी देर तक रुके रहते हैं। इससे हाइवे मार्ग भी छोटा पड़ रहा है। इससे प्रतिमाह कोई न कोई हादसा हो रहा है। जिसमें कई लोग जान भी गंवा चुके हैं। लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं। नानपारा कोतवाली क्षेत्र …

नानपारा/बहराइच। नानपारा बहराइच हाइवे मार्ग पर दोनों तरफ बस और ट्रक काफी देर तक रुके रहते हैं। इससे हाइवे मार्ग भी छोटा पड़ रहा है। इससे प्रतिमाह कोई न कोई हादसा हो रहा है। जिसमें कई लोग जान भी गंवा चुके हैं। लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मूक दर्शक बने हुए हैं।

नानपारा कोतवाली क्षेत्र के अमरैया के पास हाइवे के निकट कई ढाबे संचालित होते हैं। इन ढाबे पर लंबी दूरी के ट्रक, बस, डीसीएम और ट्रैवल बस ठहरते हैं। वाहन चालक सड़क की दोनों पटरियों के साथ डामरीकृत मार्ग पर भी वाहन खड़ा कर देते हैं। ऐसे में अन्य वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। साथ ही सामने से आ रहे वाहन भी एकाएक एक दूसरे भिड़ जाते हैं।

आलम यह है कि प्रतिमाह किसी न किसी वाहन से हादसा होता रहता है। लेकिन यात्रियों की इस समस्या पर पुलिस के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। इस मामले में हलका दरोगा मंतराम ने बताया कि होटल संचालक को वार्निग दी गई है। अगर फिर भी रोड पर वाहन खड़े होंगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: हैदरगढ़ में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर चला बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण

संबंधित समाचार