दक्षिणी फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके, कोई हताहत नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनीला। दक्षिणी फिलीपींस के सुरिगाओ डेल सुर प्रांत में शुक्रवार को तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता प्रारंभिक तौर पर रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई। फिलीपीन के ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने बताया कि स्थानीय समयानुसार आज तड़के 2:54 बजे मसूस किए गए भूकंप का केंद्र कागवेट शहर से …

मनीला। दक्षिणी फिलीपींस के सुरिगाओ डेल सुर प्रांत में शुक्रवार को तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता प्रारंभिक तौर पर रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई।

फिलीपीन के ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने बताया कि स्थानीय समयानुसार आज तड़के 2:54 बजे मसूस किए गए भूकंप का केंद्र कागवेट शहर से लगभग 31 किलोमीटर पूर्वोत्तर में घरती की सतह से 16 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके मध्य फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप और लेयते प्रांत के आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए। भूकंप के कारण नुकसान या हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।

जापान के नाहा में भूकंप के तेज झटके
जापान में ओकिनावा प्रान्त की राजधानी नाहा में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 मापी गई। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र में 26.7993 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 126.4125 डिग्री पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

ये भी पढ़ें : चीन में भूकंप से अफरा-तफरी, चार लोगों की मौत, 14 घायल

संबंधित समाचार