मूसेवाला हत्याकांड: लॉरेन्स बिश्नोई ने कबूली हत्या को अंजाम देने की बात, पूछताछ के बाद शूटर्स की धरपकड़ के लिए नेपाल पहुंची दिल्ली पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने चुप्पी तोड़ दी। उसका कहना है कि कॉलेज के वक्त से विक्की मिददुखेड़ा मेरा बड़ा भाई था। उसकी मौत का बदला हमारे ग्रुप ने लिया है। बतादें कि मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेन्स बिश्नोई ने अपने गुर्गों की तरह से हत्यांकड को अंजाम देने …

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने चुप्पी तोड़ दी। उसका कहना है कि कॉलेज के वक्त से विक्की मिददुखेड़ा मेरा बड़ा भाई था। उसकी मौत का बदला हमारे ग्रुप ने लिया है। बतादें कि मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेन्स बिश्नोई ने अपने गुर्गों की तरह से हत्यांकड को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है।

हालांकि, उसने खुद को इसमें शामिल होने से इनकार कर लिया है।  लॉरेन्स बिश्नोई से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम नेपाल पहुचीं। पुलिस को शक है कि हत्याकांड के बाद सभी शूटर्स नेपाल भाग गए है।

यह भी पढ़ें- मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब सरकार का विरोध, गांव पहुंचे सीएम भगवंत मान, बना तनाव का माहौल

 

संबंधित समाचार