ENG vs NZ Test : इंग्लैंड को बड़ा झटका, सिर में चोट लगने के कारण टेस्ट मैच से बाहर हुए जैक लीच
नई दिल्ली। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टीम के बीच लॉर्ड्स में तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के प्रमुख स्पिनर जैक लीच बुरी तरह चोटिल होकर मुकाबले से बाहर हो गए हैं। चोट लीच के सिर में लगी और इस वजह से कुछ वक्त तक खेल …
नई दिल्ली। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टीम के बीच लॉर्ड्स में तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के प्रमुख स्पिनर जैक लीच बुरी तरह चोटिल होकर मुकाबले से बाहर हो गए हैं। चोट लीच के सिर में लगी और इस वजह से कुछ वक्त तक खेल रुका रहा। इस दौरान फैंस और लीच के साथी खिलाड़ी खासे चिंतित नजर आए। जैक लीच की जगह इंग्लैंड क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन में स्पिनर मैथ्यू पार्किंसन को जगह मिली है।
Lancashire spinner Matthew Parkinson has been confirmed as Jack Leach’s concussion replacement.
He will join the camp later today and can go straight into our XI.
— England Cricket (@englandcricket) June 2, 2022
सिर में लगी गंभीर चोट
आपको बता दें कि छठे ओवर की दूसरी गेंद पर न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे ने शॉट खेला। ड्राइविंग लेंथ पर मिली गेंद पर कॉनवे ने कड़ा प्रहार करना चाहा। बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए बॉल गली और बैकवर्ड पॉइंट के बीच से निकल गई। बैकवर्ड पॉइंट से जैक लीच ने दौड़ लगा दी। गेंद को रोकने के दौरान लीच ने बॉल को अंदर धकेला और खुद सीमा रेखा के बाहर सिर के बल लैंड कर गए। इसी दौरान उनके सिर पर चोट लग गई।
मैथ्यू पार्किंसन को मिली जगह
जैक लीच की जगह इंग्लिश टीम की प्लेइंग इलेवन में स्पिनर मैथ्यू पार्किंसन को लिया गया है। यह पार्किंसन का डेब्यू टेस्ट मैच होगा। क्रिकेट के नियम के अनुसार कन्कशन होने पर प्लेइंग इलेवन में खिलाड़ी को बदला जा सकता है। पार्किंसन लेग स्पिनर हैं और उन्होंने 37 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 126 विकेट चटकाए हैं।
ये भी पढ़ें : दीपक चाहर की नहीं, बल्कि इस क्रिकेटर की शादी में पहुंचे केएल राहुल, खुद शेयर की तस्वीरें
